Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। जामा मस्जिद प्रांगण में पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्तदान का महाआयोजन गुरूवार शाम 6 बजे संपन्न हुआ।  ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट एवं इमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के बैनर तले मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित तीसरे रक्तदान शिविर में 265 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। पीबीएम अस्पताल की रक्त संग्रहण टीम ने 181 यूनिट तथा जनसेवा ब्लड बैंक की टीम ने 84 यूनिट रक्त संग्रहण किया। समाज के उत्साही युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान करने की जिम्मेदारी निभाई। दोनों संस्थाओं के खिदमतगारों ने दिनभर शिविर में अपनी सेवाएं दी। सुबह इमाम फजले हक ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा व किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील युवाओं से की। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। अतिथियों का भी साफा व फुलमाला से सम्मान किया गया। शिविर के दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, माकपा सचिव मुखराम गोदारा, अशोक शर्मा, विमल भाटी, जावेद बेहलीम पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भी रक्तदान किया और रक्तदाताओं का आभार जताया। वहीं महिला शक्ति ने भी रक्तदाता के रूप में अपनी भागीदारी निभाई। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने मुस्लिम समुदाय के इस प्रयास की सराहना करते हुए रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। शिविर में बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, कुंतासर सरपंच औंकारराम नायक, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी, सेसोमूं के चेयरमैन जगदीश मूंधड़ा, महावीर माली, सुनील तावणियां, राधेश्याम सारस्वत, रामकिशन सारस्वत, शिव सारस्वत, गौरव टाडा, राजाराम गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए व शिविर का निरीक्षण किया। समाज के हाजी अब्दुला राईन, हाजी अब्दुल रज्जाक बहलीम, भवरूं खां चुनगर, अयुब पंजाबगीर, गफ्फुर, सहित अनेक मौजिज लोगों ने शिविर में भागीदारी निभाई व शिविर का सफल बनाने के लिए पूरे समाज का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला, आयोजकों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा पहुंचे शिविर में, रक्तदाता का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा का आयोजकों ने सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने किया उत्साह के साथ रक्तदान, हौसला बढ़ाने पहुंचे माकपा सचिव मुखराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिदमतगारों ने दिनभर की सेवा, रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोग पहुंचे शिविर में, आयोजन को सराहा।