Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव बींझासर में 14 सितंबर से 17 सितंबर तक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 17 वर्षीय कबड्डी का आयोजन होगा। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। 14 सितंबर को सुबह 8 बजे उद्धाटन समारोह का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं के प्राचार्य डॉ गजादान चारण, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीबीईओ सरोज पूनियां वीर, खेल प्रभारी डीईओ बीकानेर रामकुमार पुरोहित, राष्ट्रीय पेरा एथलीट शीशपाल लिंबा, उपजिला शिक्षा अधिकारी शा.शिक्षा अनिल बोड़ा, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशु लिंबा शामिल होंगे। समारोह में कृभको बीकानेर के वरिष्ठ प्रबंधक विपणन जगदीशसिंह शेखावत व संदीप बेनीवाल भी शामिल होंगे। अतिथि बालिकाओं का हौसलाअफजाई करते हुए कबड्डी के मैच का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें शामिल होगी। 17 सितंबर को भव्य समापन समाराह का आयोजन होगा। जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर व सुप्रसिद्ध राजवीरसिंह चलकोई व जिला शतरंज संघ के संभाग अध्यक्ष व पत्रकार लक्ष्मण राघव शामिल होंगे।