Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। मृत भाई की लापता पत्नी के नाम दर्ज भूमि घर के पड़ोसी ने ही षड्यंत्र कर हड़पने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि नापासर थाना क्षेत्र के गांव गुसाईंसर निवासी 59 वर्षीय गोपालराम उर्फ गोपीराम पुत्र रतनाराम ब्राह्मण ने अपने गांव के खेत पड़ोसी पूनमचंद पुत्र कुंभाराम जाट, कमला पत्नी किशनपुरी निवासी शोभासर, जुगलसिंह पुत्र लाधूसिंह राजपूत निवासी शोभासर व मोहनलाल पुत्र गणेशाराम गोदारा के खिलाफ उसकी सेरूणा रोही में स्थित पैतृक जमीन हड़प लेने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की खातेदारी भूमि खसरा नबंर 79 तादादी 29 बीघा 2 बिस्वा और खसरा नबंर 89 तादादी 35 बीघा 11 बिस्वा सेरूणा की रोही में स्थित है। पिता का देहांत 2025 में हो गया। परिवादी के भाई महावीर का भी पूर्व में ही देहांत हो गया। ये भूमि उसके व उसके भाई मदनलाल, मधाराम व महावीर की पत्नी के नाम दर्ज हो गया। महावीर की मौत के बाद उसकी पत्नी कमला कहीं चली गई। जिसके बाद उसे कभी देखा नहीं गया। आरोपी पूनमचंद पुत्र कुंभाराम जाट ने धोखाधड़ी करते हुए कमला पत्नी किशनपुरी निवासी शोभासर को परिवादी के भाई की पत्नी बताकर जुगलसिंह पुत्र लाधुसिंह राजपूत निवासी शोभासर व मोहनलाल गोदारा पुत्र गणेशाराम गोदारा निवासी गुसाईसर के साथ मिलकर फर्जी तरीके से 23 जुलाई 2025 को पूनमचंद पुत्र कुभांराम जाट निवासी गुसाईसर ने ये भूमि अपने पक्ष में बेचान करवा पंजीयन भी करवा लिया। विक्रेता के रूप में लगी फोटो उसके भाई की पत्नी कमला की नहीं है। उसने बताया कि भूमि उनके कब्जे में है और आरोपी उसपर कब्जा करने की धमकी दे रहें है। परिवादी ने पुलिस से पूरी जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार के सुपुर्द कर दी गई है।