Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-10 at 20.50.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2025। बुधवार को तेजा मंदिर धर्मशाला में राउप्रावि व राप्रा विद्यालयों की सत्रारम्भ वाकपीठ का आयोजन किया गया। वाकपीठ के मुख्य अतिथि सीबीईओ सरोज पुनिया वीर ने नामांकन वृद्धि व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने गैर शैक्षणिक कार्य विद्यालय समय पश्चात करने व विद्यालय समय में अध्यापन का कार्य बाधित नहीं किए जाने का आग्रह किया। वाकपीठ में आरपी समग्र शिक्षा श्रीडूंगरगढ़ कुम्भाराम भुंवाल, सेवानिवत्त प्राचार्य आदूराम जाखड़, सोहन गोदारा ने विचार व्यक्त किए। वाकपीठ में वार्ताकार के रूप में पीईईओ जैसलसर देवीसिंह राजपुरोहित ने शालादर्पण, शालासम्बलन विषय पर, लक्ष्मीकांत वर्मा पीईईओ लिखमादेसर ने NMMS, इंस्पायर एवार्ड व अन्य छात्रवृत्तियों विषय में, पवन कुमार शर्मा पीईईओ आडसर ने नामांकन, ठहराव, प्रार्थना सभा के विषय में, विजय सिंह रणवां (अध्यापक) ने यू-डाइस विषय पर एडवोकेट अनिल कुमार धायल ने कार्यस्थल पर शिक्षक शिक्षार्थियों के साथ होने वाली विभिन्न समस्याओं व राजकार्य में आने वाली बाधाओं से कानूनी रूप से कैसे निपटा जाए विषय पर प्रभावी वार्ता प्रस्तुत की गई। वाकपीठ में लालचंद गोदारा, कैलाश सिहाग, हरिराम सऊ, मनोज लखारा, कुम्भाराम डेलू, नोरंगराम जाखड़, भागीरथ प्रसाद बाना, नरेंद्र गोदारा, हरिराम गोदारा, परमेश्वर गोदारा, मदनलाल स्वामी, रामचन्द्र सिंह, ज्ञानाराम, वंदना कुमारी, मंजू चौधरी, बिमला बिस्सू, अमिता बेनीवाल, सरिता शर्मा, राजबाला, वीनू कपूर, चेतनराम गोदारा, राधाकिशन कस्वां, भंवरलाल यादव, रामचन्द्र ज्याणी, खेताराम, धनेश कुमार, ओमप्रकाश तावणियां सहित श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के राउप्रावि/राप्रावि विद्यालयों के सभी संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज लखारा व लालचंद गोदारा ने किया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में शिक्षकों की वाकपीठ का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ का किया सम्मान, नामाकंन वृद्धि पर ध्यान देने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट अनिल धायल कानूनी संबंधी जानकारी दी।