Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2025। पेट, आंत व लीवर रोग के विशिषज्ञ डॉ अनिल खत्री कल गुरूवार को कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में अपनी सेवाएं देंगे। टीएसएस प्रांगण में पेट, आंत व लीवर रोग के लिए सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन होगा। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि डॉ अनिल खत्री गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर है जिन्होंने दिल्ली के फोर्टिस जैसे नामचीन अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि डॉ खत्री दर्द रहित एंडोंस्कोपी, कब्ज की समस्या, एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, अपच होना, खून की उल्टी, काली लैटिन, लैटिन में रक्त, पेट में दर्द, पाइल्स, पीलिया व लीवर के समस्त रोग, ओपीडी बेसिस में दर्द रहित इलाज, हेपेटाइटिस, पीजी ट्यूब डालना इत्यादि बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को शिविर का लाभ मिलेगा। जो मरीज लीवर संबंधी रोग से जूझ रहा है, वह अपनी नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर में ले सकेगा। ये शिविर अम्बिका शारदा झुनझुनवाला फाउण्डेशन कोलकाता के आर्थिक सहयोग से लगाया जाएगा। गांधी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के रोगी इस शिविर में डॉ अनिल खत्री की सेवाओं का पूरा लाभ लेवें।