Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2025। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाने वाले एक जने के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव लखासर निवासी मघाराम पुत्र खिराजराम मेघवाल ने रीड़ी निवासी लिच्छुराम गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक लाईव वीडियो बनाकर अपलोड किया जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग को निचा दिखाने व अपमानित करने के इरादे से गलत व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने लिच्छुराम को शांतिभंग में गिरफ्तार भी किया। बता देवें इसी प्रकरण में श्रीगंगानगर में भी आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने बाद में माफी मांगने का भी एक वीडियो बनाया परंतु मंगलवार को बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के लोग एकत्र हुए व एफआईआर दर्ज करने की मांग पुलिस से की।