Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-09 at 20.58.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। एक स्कूल में एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने समाज में अनेक अनेक ऊंचे ऊंचे ओहदे हासिल कर लिए है। ये विद्यार्थी 20 वर्षों बाद कल फिर मिलेंगे और मौका होगा अपने गुरूजनों के लिए आयोजित किए जा रहें सम्मान समारोह का। बुधवार को कस्बे के सबसे पुराने निजी विद्यालयों में शामिल सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूजन सम्मान और आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा। ये समारोह वर्ष 2006 में स्कूल की कक्षा 10वीं के सभी छात्र व छात्राओं द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा है। ये विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान जताते हुए उनका अभिनंदन करेंगे। आयोजक सदस्यों ने बताया कि इन विद्यार्थियों में कुछ सीए है तो कुछ इंजीनियर बन गए है। कुछ देश की सेवा सीमा पर तैनात है तो कोई बैंक प्रबंधक है। कोई गायक बन गया तो कुछ बड़े व्यापारी है। छात्राएं कुछ कामकाजी है तो कुछ अपनी गृहस्थी संभालते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में योगदान दे रही है। सभी ने मिलकर ये निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन ने गर्व जताते हुए कहा कि 20 वर्ष बाद भी ये विद्यार्थी अपने गुरूजनों को भूले नहीं उनके लिए यही गर्व की बात है।