Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालिकाएं विजयी होकर लौटी तो गांव लालासर के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। बालिकाओं को फुलमालाएं पहनाई गई। पुष्पवर्षा की गई और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के सामने स्थित सांस्कृतिक चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रशासक सुनील मलिक ने बालिकाओं को राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही। संस्था प्रधान अशोक कुमार ने टीम को बधाई देते हुए बालिकाओं को जीवन में खेल व शिक्षा दोनों पर पूरा ध्यान देकर आगे बढ़ने की बात कही। टीम प्रभारी पीटीआई राजूराम का भी साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बहादूरसिंह, सुनील चारण, नाथाराम, मोहनसिंह, जालूराम, जोरूसिंह, मुनीम सिंह, बृजलाल, महावीरसिंह, बीरबल पूनियां मोमासर, ईश्वरलाल, गोविंद बारोटिया, जगुराम, बजरंग सिंह, फुससिंह, रामेश्वरलाल, भारदराम, लेखराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। स्टाफ के समुद्रराम, पीटीआई राजूराम, जयसिंह, ज्योति रानी, रीना कुमारी, शांता कंवर, मोहनलाल तर्ड, पूनमचंद मौजूद रहें व बालिकाओं को बधाई दी।