Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल होगा शहीद के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 23वें शहादत दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कल, मंगलवार को किया जाएगा। पहले शहीद स्मारक पर शहीद को श्रद्धाजंलि दी जाएगी व उसके पश्चात रक्तदान शिविर प्रारंभ होगा। वहीं बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। ग्रामीणों द्वारा शिविर के प्रचार प्रसार सहित व्यापक तैयारियां भी की जा रही है। सरपंच लक्ष्मणराम व समाजसेवी हरिओम तावणियां ने शहीद को श्रद्धाजंलि देने के साथ पीड़ित मानवता के लिए एक यूनिट रक्तदान देने की अपील सभी ग्रामीण युवाओं व पूरे क्षेत्रवासियों से की है।
तेयुप के रक्तदान शिविर के प्रचार प्रसार में जुटी टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आगामी 17 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन ऊपरलो में किया जाएगा। शिविर संयोजक ईश्वर चोरड़िया ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव टीम के युवा सोमवार को विभिन्न बैंको व फाइनेंस कंपनियों के कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों सहित स्टाफ से बैनर का विमोचन करवाया। युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर हो रहें इस आयोजन की जानकारी दी व रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, सहसंयोजक चमन श्रीमाल, रजत सिंघी, गौरव बोथरा, मोहित बोरड, रोशन सिंघी, अजय बोथरा, शुभम बोथरा, अनुराम मालू उत्साह के साथ प्रचार में पूरा सहयोग दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित शिविर के लिए विभिन्न बैंको और फायनेंस कंपनी में पहुंच कर टीम ने करवाया बैनर का विमोचन।

11 सितंबर को जामा मस्जिद में होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाने के पश्चात ईद के अवसर पर आगामी 11 सितंबर को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समुदाय द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट व ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के संयुक्त बैनर तले आयोजित शिविर का प्रचार प्रसार व व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।