Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव बेहद रोमांच के साथ सम्पन्न हुए है। गुरूवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय गुट में सेंधमारी कर बहुमत से दूर होने के बाद भी बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया गया था और उपप्रधान की कशमकश शुक्रवार को भी देखी गई। आज उपप्रधान के लिए कांग्रेस की वार्ड 1 से जीती हुई सदस्या जसोदादेवी ने एवं सीपीएम की टिकट पर विजयी होने के बाद भी निर्दलीय के रूप में वार्ड 14 की सदस्या भंवरीदेवी ने नामांकन भरा था। यहां आज फिर उलटफेर देखा गया एवं प्रधानी वाला चमत्कार उपप्रधानी में नहीं चल पाया। और भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय गठबंधन ने अपनी लाज बचाते हुए उपप्रधान बनाने में सफलता हासिल कर ली है। भंवरीदेवी ने 11 वोट हासील किए है  एवं कांग्रेस को केवल अपने सिम्बल पर जीते हुए 10 वोट की मिल पाए है। ऐसे में अब बडी चर्चा यह चल पड़ी है कि गठबंधन को प्रधानी के समय 10 वोट और अब उपप्रधानी के समय 11 वोट मिले है तो गड़बडी हुई कहां?