Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250907-WA0029
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। रविवार सुबह सुबह ही नेशनल हाइवे पर दिल्ली नम्बर की एक कार ने तेज रफ्तार में तांडव मचाया। गाड़ी सवार 5 युवकों ने लखासर टोल के बूम बेरियर को तोड़ा और भागते हुए एक सांड को मारा। यहां से भागते हुए युवकों ने जोधासर स्टैंड पर सड़क किनारे बैठे श्रमिकों को कुचल दिया। कुचले जाने से पांच श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ ने बताया कि घायलों को ग्रामीणों की सहायता से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। पीबीएम ट्रोमा सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक वर्षीय बालक वंश पुत्र अजय की मृत्यु हो गई। तीन महिलाएं व एक पुरुष घायल हुए है। सभी हरियाणा निवासी श्रमिक है जो जोधासर स्टैंड के पास रुके हुए थे। ये सुबह करीब 6.30 बजे चाय बना रहे थे, तभी कार के रूप में काल ने श्रमिकों को टक्कर मार दी। शेरुणा थाने के एएसआई पूर्णमल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूर्णमल ने बताया कि कार सवार दिल्ली निवासी पांच युवकों को डिटेन कर लिया गया व गाड़ी जब्त कर थाने पहुंचा दी गयी है। लखासर टोल टीम ने मौके पर पहुंच कर सांड को हटाया और कार को क्रेन की सहायता से शेरुणा थाने पहुंचाया। पुलिस द्वारायुवकों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में शराब की बोतलें मिली है और युवक नशे में धुत बताए जा रहें है। देखें मौके के फोटो:-