Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-04 at 20.48.34 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। क्षेत्र में बिजली समस्याओं के समाधान में विभाग पहले ही फिसड्डी है। कार्मिकों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है और ऐसे में बीती रात दो कार्मिकों को संस्पेंड कर उन्हें कोलायत क्षेत्र में भेज दिया गया है। स्थानीय विभागीय अधिकारी ने रीड़ी जीएसएस पर कार्यरत व दुसारना जीएसएस पर कार्यरत दो टैक्नीशियनों को घोर लापरवाही बताकर निलंबित कर दिया गया है। आदेश का विरोध गुरूवार सुबह ही प्रारंभ हो गया। कार्मिकों ने गुरूवार को कार्य बहिष्कार करते हुए एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। कार्मिकों ने बताया कि दोनों टैक्निशीयनों को अधिक बिजली सप्लाई देने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। तीनों कार्यालयों के करीब 150 टैक्नीशियनों ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया। कार्मिकों ने 7 सितंबर तक आदेश निरस्त नहीं किए जाने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोशिएशन के बैनर तले कार्मिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में कर्मचारी नेता हरपाल जाखड़, भूराराम मीणा, रामकिशन यादव व दीनदयाल माली ने आक्रोश जताते हुए आदेश को त्वरित प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार, दी आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिकों ने निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग की।