Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव कितासर में गुरूवार को कुछ देर पहले मुख्य बस स्टैंड के पास एक झूल रहा बिजली का पोल अचानक एक दिव्यांग पर आ गिरा। कितासर बीदावतान निवासी 18 वर्षीय किशोर छोटूसिंह रेवंतसिंह की बाल बाल जान बच गई। वहीं उसकी ट्राई साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बार बार शुक्र जताया कि बरसात के बाद बिजली कटी हुई थी और पोल में करंट नहीं था वरना हादसा भयंकर हो जाता। बीच में एक छपरे से टकरा कर गिरने से पोल का वेग कुछ कम हो गया परंतु किशोर के हाथ पैर में चोटें आई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जरूरतमंद परिवार के दिव्यांग किशोर को ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग की। पास के ही दुकानदार शेरसिंह व संतोष माली ने बताया कि झूल रहें पोल की शिकायत विभागीय कार्मिकों को कर इसे ठीक करने की मांग की परंतु विभाग सुनवाई ही नहीं करता है।