Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेसोमूं स्कूल में 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल परिसर में गुरुवार को 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग – अंडर-17 एवं अंडर-19) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने किया। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने नैतिक विकास की महत्ता पर बल देते हुए खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा भी समारोह में शामिल हुए। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने अतिथियों का अभिनंदन किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-19 छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रासीसर और गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नापासर के बीच खेला गया। जिसमें नापासर की टीम विजयी रही। पहले दिन अंडर-17 एवं अंडर-19 दोनों वर्गों में अनेक मैच खेले गए, जिनमें अंडर-19 में सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखासर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें सेसोमूं स्कूल की टीम विजयी रही। इस अवसर पर सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महावीर माली, बालकराम शर्मा, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारीगण, अभिभावकगण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।

जेपीएस की जिला स्तरीय टीमें हुई रवाना, निदेशक ने दिखाई हरी झंडी।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल से शुक्रवार सुबह विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए अलग अलग टीमें रवाना हुई। सभी टीमों के खिलाड़ी छात्र छात्राओं को निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी। घिंटाला ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने व अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। स्कूल की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि विद्यालय की 17 वर्षीय बालिका फुटबॉल टीम ने दुसारना स्कूल से 2 गोल से जीत हासिल कर ली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल से उत्साह पूर्ण रवाना हुई टीमें, स्टाफ ने दी शुभकामनाएं।