Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। पूरे अंचल में मंगलवार को लोकदेवता बाबा रामदेव के मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ रही। मंदिरों में दिनभर मेलों का सा माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर बाबा से अपनी मन्नतें मांगी। हर जाति वर्ग के लोग बाबा को धोक लगाने पहुंचे तो मेलों में साम्प्रदायिक सद्भाव नजर आया। भक्तों ने नारीयल व पताशे के भोग बाबा को लगाए। बिग्गाबास स्थित मंदिर प्रांगण में सुबह विशेष ज्योत आरती की गई। मंदिर परिसर में दिन भर श्रद्धालु पहुंचते रहें और बाबा के जयकारे गूंजते रहें। शाम को मेला भरा और मंदिर मैदान में अनेक अस्थाई दुकानें सजी जहां बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी भी की। गांव रिड़ी में स्थित बाबा के मंदिर में दिनभर श्रद्धालु पहुंचे और बाबा को धोक लगाई। वहीं क्षेत्र के गांव मोमासर में स्थित बाबा के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। यहां परंपरागत रूप से होने वाले कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मेला केशरी अर्जुनसर के पहलवान मुकेश गोदारा रहें। मेला किशोर मोमासर के आदित्य बनें। यहां दुलाराम पूनियां, टोडाराम भामू, मानकचंद बैरा, हरिराम गोदारा,सहीराम गोदारा, राजेश फोगाट, प्रह्लाद भामूं, विजयपाल भाम्मू, धन्नाराम गोदारा सहित गांव के मौजिज लोग शामिल हुए। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। मेले में कुश्ती प्रेमी लोगों ने दंगल देखा व जमकर हूटिंग की। यहां बड़ी संख्या में खेत खलिहान काम आने वाले औजारों सहित विभिन्न घरेलू सामानों, सब्जियों फलों की अस्थाई दुकानें सजी। मोमासर सहित आस पास के गांवो से श्रद्धालु मेले में शामिल हुए। वहीं मंदिर मार्ग की टूटी सड़क की स्थिति को लेकर गांव के युवाओं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इंदपालसर हथाणा जोहड़ में बाबा के मंदिर में समारोह पूर्वक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां पवन पारीक, हजारीदास स्वामी, श्रवण सिंह, लक्ष्मणसिंह, धनराज सोनी, रामचंद्र सिंह, पुजारी गीधाराम मेघवाल, प्रेम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। गांव बिग्गा में बाबा रामदेव के श्रद्धालु मंदिर में धोक लगाने पहुंचे। यहां पुजारी पदमाराम मेघवाल ने बाबा की विशेष ज्योत आरती संपन्न की। गांव के युवा विजय सेवग ने बताया कि इससे पूर्व रात्रि को मंदिर प्रांगण में धूमधाम से जागरण का आयोजन संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास स्थित बाबा के मंदिर में सुबह विशेष ज्योत आरती का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के रामदेव मंदिर में सजाया बाबा का दरबार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर में बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर के प्रसिद्ध रामदेव मंदिर के मेले में उमड़े सैंकड़ो श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में खेला गया परंपरागत कुश्ती का खेल, दंगल में शामिल हुए अनेक पहलवान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मेले में दंगल देखने पहुंचे कुश्ती प्रेमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में बाबा के मंदिर में किया विशेष श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।