Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2025। उपखंड स्तर पर 36वीं शिक्षक क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दो दिवसीय समापन राडागाउप्रावि में शनिवार को संपन्न हुआ। यहां चयन समिति ने जिला स्तर पर खेलने के लिए फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, बॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बेडमिंटन एथेलेक्टिस व विचित्र वेशभुषा, सामूहिक गायन, एकल गायन के लिए टीमों का गठन किया गया। प्रतियोगिता में 207 संभागी शामिल हुए। चयन समिति में चंद्रसिंह पूनिया बिग्गा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा तोलियासर, बीरबल शर्मा पुदंलसर, श्रीमती पुष्पा सातलेरा, रजनी बेदी जाखासर, वंदना मिश्रा सातलेरा, राजूनाथ सिद्ध हनुमान धोरा स्कूल, अनिता बिग्गाबास रामसरा, मंजू माटोलिया गुसाईंसर बड़ा शामिल रहीं। समिति सदस्यों ने बताया कि महिला शिक्षिका खिलाड़ी के लिए ब्लॉक स्तरीय आयोजन नहीं होते और महिला शिक्षिकाएं जो खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहे वे सीधे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
ये बनी टीमें, ये खिलाड़ी शिक्षक खेलेंगे जिला स्तर पर, जीते तो भाग लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चयन समिति द्वारा चयनित टीमें बीकानेर में सार्दुल स्पोटर्स स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। वहीं जिला स्तर पर जीत जाने पर टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। समिति ने बताया कि कबड्डी की टीम में भंवरलाल जाखड़ गुसाईंसर बड़ा, देवीलाल जेतासर, महिपाल श्रीडूंगरगढ़, हिमांशु शर्मा श्रीडूंगरगढ़, सुरेंद्रसिंह यादव, भंवरलाल, नेमचंद मारू व चतुर्भुज गर्ग तोलियासर स्कूल से, हनुमान प्रसाद गुर्जर लिखमीसर उत्तरादा, सत्यवीर सिंह जेतासर मैदान में खेलेंगे। फुटबॉल की टीम में मुकेश कुमार सैनी जालबसर, नंदकिशोर सैनी श्रीडूंगरगढ़, रामधन बाना लोडेरा, श्रवणसिंह कल्याणसर नया, रामसिंह तंवर लखासर, विनोद कुमार वर्मा लखासर, अनिल कुमार पूनिया लखासर, मोहम्मद खालिद लखासर, भंवरलाल जाखड़ अभयसिंहपुरा, सत्यवीरसिंह जोधासर, यशपालसिंह लिखमादेसर, राजूराम सारण सावंतसर, रामकिशन धीरदेसर चोटियान, मो. आरिफ इंदपालसर साखलान, बजरंगलाल देराजसर, जितेंद्र समंदसर का चयन किया गया है। बॉलीबॉल की टीम में सीताराम बाडेला, ओमप्रकाश भुंवाल रानासर नरूकान, लालचंद गोदारा रानासर नरूकान, रामनिवास जाखासर पुराना, देवकिशन कल्याणसर नया, मुखराम, नितेश कुमार लिखमीसर उत्तरादा, ओमप्रकाश गोदारा लिखमीसर दिखनादा, गौरव ढाका गुसाईंसर बड़ा, संजीव कुमार सावंतसर, सोमवीर कृष्णिया बापेऊ, माधोसिंह जोधासर का चयन किया गया है। बास्केटबॉल की टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें कमलप्रकाश सिंह दुलचासर, कालूसिंह भाटी हेमासर, नवरतन राजपुरोहित अभयसिंहपुरा, प्रहलाद सहाय डेलवा, रामकुमार डेलवा, प्रेमसिंह बींझासर, गणेश चौधरी जैसलसर, मनीष धींगड़ा दुलचासर, हरिराम कूकणा दुलचासर, जगदीश बीरमसर शामिल है। बैडमिंटन में कुलदीप सिंह सालासर, गोपालराम जाखड़ मोमासर, लक्ष्मणचंद सोलंकी पुदंलसर, किशनलाल जाट पुदंलसर का चयन किया गया है। टेबल टेनिस में अशोकसिंह बिठू नारसीसर, अजीतसिंह बिठू ऊपनी, ललित कुमार शर्मा गोपालसर, दीपक कुमार सक्सेना गुसाईंसर बड़ा खेलेंगे।
शतरंज व एथेलेक्टिस में ये हुए शामिल…
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। शतरंज में लादूसिंह शेखावत कल्याणसर नया, राजवींद्र कम्बोज बीरमसर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एथेलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में दिनेश कुमार मिश्रा राजेडू व धीरसिंह कल्याणसर नया व 200 मीटर दौड़ में हनुमानाराम बरजांगसर, सरजीतसिंह बाना भाग लेंगे। 400 मीटर दौड़ में प्रदीपकुमार रीड़ी व जेतरूप स्वामी रीड़ी भाग लेंगे। रिले दौड़ में हनुमान नाई शेरूणा, ख्यालीचंद पटीर शेरूणा नानूराम मेघवाल शेरूणा तथा मुकेश कुमार धतरवाल बापेऊ भाग लेंगे। वहीं लंबी कूद में राहुल गोदारा सुरजनसर व रामरतन लिखमादेसर व ऊंची कूद में संजीव गौतम श्रीडूंगरगढ़, प्रमोद कुमार शर्मा सत्तासर, गोला फैंक में प्रमोद कुमार लाखनसर, राहुल दानोदिया सांवतसर शामिल होंगे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ये होंगे शामिल…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुगम संगीत में लोडेरा के अब्दुल अजिज काजी भाग लेंगे और विचित्र वेशभूषा में ओमप्रकाश महिया लोडेरा, एकाभिनय में रामकृष्ण पन्नीवाल धर्मास भाग लेंगे। सामूहिक गायन में गजानंद तर्ड व श्रवणकुमार रीड़ी के स्कूल से, राजू शर्मा बाना, विजय सिंह यादव गोपालसर, अविनाश कठानिया व रोहिताश सैनी गुसाईंसर बड़ा के स्कूल से, गौरीशंकर मूंड कुंतासर शामिल होंगे।