Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। सीबीएसई वेस्ट जोन हैंडबॉल चैपियनशिप 2025 में सेसोमूं स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने अंडर -19 छात्र वर्ग में फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल, सागर को रोमांचक मुकाबले में 12-11 गोल से पराजित कर विजेता ट्रॉफी हासिल की है। प्रतियोगिता टी.एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, मुरैना (मध्यप्रदेश) में खेली गई। सेसोमूं स्कूल के खिलाड़ियों के श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन कर विद्यालय लौटने पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पदमा मूंधड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। मूंधड़ा ने पूरे सेसोमूं परिवार एवं अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। वहीं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग एवं 14 वर्षीय छात्र वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल खेल का गौरव नहीं है, बल्कि विद्यालय की उस शिक्षा-दृष्टि और मिशन का परिणाम है। जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य रहा है कि बच्चे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर खेल, कला, संस्कृति और अनुशासन जैसे प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल के छात्र वर्ग ने जीत ली वेस्ट जोन चैंपियनशिप, स्कूल परिवार ने जताई प्रसन्नता।