Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-28 at 15.09.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। पुलिस ने बुधवार को चार अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला सहित सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। पहली कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने जाखासर निवासी दो युवकों से गौवंश ले जाने के दौरान वन विभाग की भूमि पर लेजाने व मारपीट कर वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों को अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। रामस्वरूप ने बताया कि कालूबास निवासी रामलाल जाट, हीरालाल उर्फ गोपी माली व कमल कुमार जाट को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि शराब ठेके कार्मिक पर जानलेवा हमले का आरोपी जांच के दौरान अपराध प्रमाणित पाए जाने पर कल्याणसर पुराना निवासी मुन्नीराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया। तीसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट दो अपराधी बेरासर निवासी सांवताराम जाट व पोकरराम जाट को गिरफ्तार किया। दोनों को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया। चौथी कार्रवाई में एएसआई राजकुमार ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी महिला गांव बिग्गा निवासी सुशीला पत्नी बाबूलाल रैगर को गिरफ्तार किया गया।