Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। सोमवार को बाबा की बीज का उत्सव बाबा के मंदिरों व घरों में मनाया जा रहा है। बिग्गाबास वार्ड 23 के बाबा रामदेव मंदिर को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया है। यहां श्रद्धालु दिन भर से प्रसाद तैयार करने में जुटे है। शाम को विशेष ज्योत आरती के बाद बाबा को 101 किलो का चूरमा भोग लगाया जाएगा। उसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं बाबा के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है और श्रद्धालु बाबा को धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांग रहें है। घरों में भी बाबा को नारीयल व पताशों का भोग लगाकर धोक लगाई गई है। वहीं रामदेव बाबा के प्राय: सभी मंदिरों में शाम को आयोजन होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित प्राचीन बाबा के मंदिर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में तैयार हो रहा है प्रसाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार शाम को आयोजित होगा भजन कीर्तन, 101 किलो चूरमा का लगेगा भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को घरों में भी किया गया बाबा का पूजन।