Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। लाठियां लेकर घर में घुसने, महिला के साथ बदसलूकी करने, पूरे परिवार के साथ मारपीट करने, महिला सहित परिजनों को चोटिल करने, महिला के गले से सोने के सात फुलड़े वाला हार तोड़ लेने व घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो बाप बेटों सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी लिछमा पत्नी किशनाराम जाट ने इसी गांव के अन्नाराम पुत्र रामरख जाट व उसका बेटा ओमप्रकाश व कालूराम पुत्र सीताराम निवासी बाडेला के खिलाफ आरोप लगाए है। 23 अगस्त को परिवादिया के पति व बच्चे दोपहर में सो रहें थे। तभी वह गाय को देखने के लिए बाहर निकली। तो देखा कालूराम पुत्र सीताराम व ओमप्रकाश पुत्र अन्नाराम जाट उसके घर में पट्टी का कातला रोप रहें थे। पीड़िता के मना करने पर आरोपी उसे गालियां देने लगे। धक्का देकर नीचे गिराया व मारपीट की। उसके गले से सात फुलड़ों का सोने का हार तोड़ कर कालूराम ने जेब में डाल लिया। आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसके चिल्लाने पर ओमप्रकाश के पिता अन्नाराम भी लाठी लेकर उसे मारने आ गया। वह घर में घुस गई तो उसके पति व बेटा खड़े होकर बाहर आए ओर औरत पर हाथ उठाने का ओलमा दिया तो आरोपी घर में घुस गए व पूरे परिवार के साथ मारपीट करते हुए लाठियों से वार करने लगे। परिवादिया के पति व बेटी को भी चोटें आई। पीड़िता रसोई की ओर भागी तो कालूराम ने रसोई में आकर तोड़ फोड़ की, वहीं उसका बेटा वीडियो बना रहा था तो आरोपी उसे मारने दौड़े। उसके बेटे ने कमरे में घुस कर अंदर से बंद कर लिया। परिवादिया ने भी रसोई का गेट बंद कर लिया तो आरोपियों ने बाखल में पड़ी ईंटो के टूकड़े दरवाजों पर मारे। पति ने गांवो वालों को बुलाने व सबके मिलकर मारे मारे का शोर मचाने पर आरोपी वहां से चले गए। उसके बाद पीड़िता के पति ने उसे अस्पताल लाकर ईलाज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।