Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 11.47.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। बरसात के समय तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन सकती है। करीब 11 बजे हाइवे पर झंझेऊ से सेरूणा की ओर कुछ दूरी पर एक बोलेरो व सफारी में टक्कर हो गई है। सफारी व एक ट्रेलर बीकानेर की ओर से आ रहें थे। वहीं बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ से सेरूणा की ओर जा रही थी। बोलेरो गाड़ी सफारी गाड़ी के साइड से जा टकराई जिससे बोलेरो चालक गंभीर घायल हो गया है। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सेरूणा पुलिस के हैड कांस्टेबल महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच व 108 एंबुलेंस सेरूणा से घायल श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजू पुत्र पूनमचंद डेलू को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर पहुंचा दिया है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। महेश कुमार ने लखासर टोल टीम को फोन कर मौके पर क्रेन बुलवाई है। यहां बरसात भी जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफारी के साइड से टकराई बोलेरो, चालक हुआ घायल।