Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

देराजसर में होगी भव्य भागवत कथा, प्रसिद्ध किरिट भाई करेंगे कथा का वाचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव देराजसर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आगामी 6 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रहलाद राय सारस्वा ने बताया कि कथा का वाचन प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पूज्य किरिट भाई करेंगे। कथा आगामी 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इसी पंडाल पर शाम 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन भी होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को गांव के शिव परिवार मंदिर परिसर में इस भव्य धार्मिक आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। इस मौके पर भागीरथ सारस्वा, जगदीश सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा, एडवोकेट रामेश्वरलाल सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा, गोरधन सारस्वा, सत्यनारायण सारस्वा, लिखमाराम भादू, कानाराम भादू, भंवरलाल सुथार, सीताराम सुथार, हुकमाराम भादू, डाक्टर जेपी भादू, मांगीलाल भादू, लिछमणराम भादू, नेतादास स्वामी, मुरलीदास स्वामी, श्रवण नाई, दिनेश बुच्चा, रामचन्द्र पूनियां, भोमाराम दुगरिया, पुजारी चक्रपाणि गोड़, सीताराम, रिखाराम लेघा, मनोज सोनी, नवरंग भादू, किशनाराम भादू, गोपाल सुथार, रामचन्द्र जाट अक्कासर वाले, पुजारी काशीराम सारस्वा, पूर्व उपसरपंच महेश सारस्वत, धर्मेंद्र स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में होगी भव्य कथा, तैयारियां प्रारंभ।

दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा 29 अगस्त को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूणिचा संघ रवानगी के बाद पूनरासर धाम में आयोजित होने वाले बाबा के मेले में धोक लगाने की तैयारियां श्रद्धालुओं प्रारंभ कर दी है। बिग्गा बास से अंतराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ 29 अगस्त को होगा रवाना। संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस बार संघ की पांचवी फेरी होगी और उत्साहित संघ सदस्य तैयारियों में जुटे है। 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे बिग्गाबास के हनुमानजी मंदिर से संघ रवाना होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए जाएगा। संघ के बैनर तले 26 अगस्त को रात 8 बजे मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड मंडली पवन कुमार व्यास एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। स्वामी ने बताया कि 26 अगस्त तक जो भी श्रद्धालु बाबा के दरबार में पैदल फेरी देने जाना चाहे वह अपना अग्रीम पंजीयन करवा लेवें। इच्छुक पदयात्री 7014176212, 9057347606 या 7424946966 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोस्ताना पैदल संघ की तैयारियां प्रारंभ।

1 सितंबर को रवाना होगा श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मित्र मंडल श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले आगामी 1 सितंबर को श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ वसुंधरा कॉलोनी के भैरूंजी मंदिर से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगा। संघ अध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि संघ सदस्यों की बैठक में व्यवस्था संबंधी निर्णय लिए गए। संघ की ये दूसरी फेरी होगी तथा महिलाएं संघ में शामिल हो सकेगी। बैठक में उपाध्यक्ष सुशील कुमार नाई, कोषाध्यक्ष हरिओम नाई, ठाकर नाई, अरुण सैन, राधे सैन, किशन सैन, सोनू सैन, मुकेश, श्याम, जमना, रामकिशन जाट, रामदेव, रामलाल सैन सहित अनेक भैरव श्रद्धालु शामिल हुए। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9928338458 या 9982151777 पर संपर्क कर अपना स्थान सुनिश्चित करवा सकते है।
दुलचासर से धूमधाम से रवाना हुआ संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर से आज सुबह सात बजे बाबा रामदेव मंदिर से रूणिचा पैदल यात्री संघ गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव में पदयात्रियों ने जुलूस निकाला व विभिन्न झांकिया सजाई। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ संघ को यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर से धूमधाम से रवाना हुए संघ।