Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-20 at 19.42.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर क्षेत्र के कांग्रेसी जनों ने उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए नमन किया। क्षेत्र में गणपति धर्मकांटे पर एवं युवा कांग्रेस कार्यालय में दो जगहों पर गांधी को श्रृद्धांजलि के कार्यक्रम हुए। पढ़ें दोनों की सामूहिक खबर।

युवा कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद रहे युवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के निर्देशन में बुधवार को राजीव गांधी श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए देश हित में उनके योगदान को बताया। इस मौके पर प्रकाश दुसाद, शंकर सायच, संदीप शर्मा, कन्हैयालाल बाना, खिंवाराम गोदारा, अशोक ज्यानी, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सारण, बाबूलाल सींवर, सादर भाम्भु, राधेश्याम बिसु, राधेश्याम सारण, राधा कृष्ण, शंकर डेलू, राजपाल डेलू, कैलाश जांगु, राजाराम गोदारा, ओमप्रकाश डूडी, मुरलीधर सारस्वत, महावीर ओझा सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं पार्टी के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में युवाओं ने किया राजीव गांधी को नमन।

गणपति धर्मकांटे पर पूर्व विधायक ने दी श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणपति धर्मकांटे पर राजीव गांधी श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संदीप मारू, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमाणी, हीरालाल कुकणा, प्रदीप पुरोहित, मनोज सोमाणी आदि ने गांधी के चित्र पर माल्यपर्ण कर उन्हें नमन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा एवं उनके सर्मथकों ने किया राजीव गांधी को नमन।