Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। हरियालो राजस्थान के तहत जिले में 40 लाख 91 हजार से अधिक पौधे लगाए गए है। इसमें से 48 हजार 372 व्यक्तिगत पौधारोपण किया गया और 40 लाख 43 हजार 493 ब्लॉक स्तर पर पौधे लगाए गए। जिले की 8 हजार 884 साइट्स पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान में 53 से अधिक प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। प्रदेश में बीकानेर जिला अब तक पौधारोपण के मामले में चौथे स्थान पर है। पौधारोपण अभियान के तहत अब तक वन विभाग ने 13 लाख 45 हजार 688, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 9 लाख 3 हजार 870 शिक्षा विभाग ने 8 लाख 15 हजार 33, शहरी निकाय ने 2 लाख 27 हजार 122, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 1 लाख 79 हजार 870 सहित अन्य कृषि, उद्यान, पुलिस, पीडब्ल्यूडी तथा खान एवं भूविज्ञान विभागों ने अधिकाधिक पौधारोपण कर अपना विशेष योगदान दिया। जिले में सर्वाधिक पौधारोपण खाजूवाला ब्लॉक में हुआ। यहां 8 लाख 42 हजार 303 पौधे लगाए गए। इसके बाद बीकानेर शहरी क्षेत्र में 7 लाख 74 हजार 301 पौधे लगाए गए। पूगल ब्लॉक में 7 लाख 05 हजार 747 तथा श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में 3 लाख 16 हजार 172 पौधे लगाए गए।