Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। बाबा रामदेवजी के मेले में शामिल होने क्षेत्र से पदयात्रियों के जत्थे रवाना होने शुरू हो गए है। गुरूवार को कस्बे से मित्र मंडल पैदल यात्री संघ की रवानगी भव्य जुलूस के साथ होगी। संघ के व्यवस्थापक राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि गुरूवार सुबह 11.30 बजे मुख्य बाजार स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में विशेष ज्योत की जाएगी एवं बाबा के दर्शन कर संघ रवाना होगा। इस मौके पर संघ के बैनर तले रूणिचा जाने वाले पैदल यात्रियों को श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा व शहर के सामाजिक कार्यकर्ता माल्यार्पण कर रवाना करेगें। संघ द्वारा इस वर्ष जुलूस में नवाचार करते हुए भक्त रथ, घोड़े, ऊंट, कच्छी घोड़ी नृत्य, झांकियों के साथ साथ अघोरी नृत्य, शिव व नंदी की विशाल झांकी शामिल की गई है। इस मौके पर भारतीय 60+ वेटरन क्रिकेट टीम के सदस्य राष्ट्रीय खिलाड़ी किशन ओझा का देवीलाल-रामदेव उपाध्याय परिवार द्वारा भव्य सम्मान किया जाएगा। जातरूओं की रवानगी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी के सम्मान के लिए कस्बे की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहेगें।