Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ में गाइड बिगिनर्स कोर्स का एकदिवसीय आयोजन रूपादेवी मोहता राउमावि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनिया ने की। पूनियां ने कहा कि “स्काउट गाइड का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं है, बल्कि जीवन में उपयोगी अनुभवों और मूल्यों को आत्मसात करना भी है। इस दौरान शिविर में संगठन के मूलभूत उद्देश्य एवं सिद्धांत, संगठन का इतिहास, समाज में सु-नागरिक बनाने में स्काउट-गाइड की भूमिका तथा आपदा में सेवा कार्य पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने आगामी बेसिक कोर्स में सहभागिता का आह्वान करते हुए गाइड प्रवृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। रूपादेवी मोहता राउमावि के प्रधानाचार्य उमाशंकर सारण स्काउट गाइड संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सक्रियता के साथ संचालित किए जाने बालिकाओं के विकास हेतु आवश्यक बताया गया। स्थानीय संघ सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल द्वारा आए हुए सभी सहभागियों का स्वागत किया गया तथा लाधूसिंह शेखावत ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं शिविर संचालक संतोष शेखावत लीडर ट्रेनर गाइड द्वारा किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स रूपादेवी मोहता राउमावि में संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने आगामी बेसिक कोर्स में सहभागिता का आह्वान किया।