Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.25.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। आंखो में आंसू और होठों पर बिजली विभाग के खिलाफ बेपरवाही की शिकायत करते हुए एक जरूरतमंद परिवार, गरीब की सुनवाई नहीं होने के आरोप लगा रहा है। सोमवार सुबह ये दृश्य कस्बे में सेसोमूं स्कूल के पीछे आबादी क्षेत्र से गुजर रहें हाईटेंशन लाइन के टूट कर गिरने से हुए नुकसान के बाद पीड़ित परिवार का है। भवानीसिंह पुत्र शिवसिंह परिवार सहित इस बस्ती में रहता है। घर के पास ही उसका एवड़ बैठा था और रात ऊपर से गुजर रहा तार टूट कर गिरा जिससे आधा दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे से परिवार में हलचल मच गई। महेंद्र सिंह ने टाइम्स को बताया कि उसके परिवार का रोजगार एवड़ से होने वाली आमदनी पर ही निर्भर है। आज हुए इस नुकसान की भरपाई बिजली विभाग द्वारा किए जाने की मांग परिवार कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि बिजली विभाग से दो बार घर के पास से निकल रही बिजली लाइन को आबादी क्षेत्र से बाहर करने की गुहार लगाते हुए परिवाद भी दी गई। परंतु विभाग सुनवाई ही नहीं कर ररहा है। ये तार इससे पहले भी दो बार घर के कनेक्शन की लाइन पर टूट कर गिरा, जिससे घर में फ्रीज कूलर फूंक गए थे। तब दोनों ही बार विभाग से इसे हटाने की मांग की थी। परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, इस पर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, कास्टेबल पेमाराम, ड्राइवर राकेश कुमार सहित मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर बिजली विभाग को भी सूचना दी है। पुलिस दल ने पशुचिकित्सक को मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम के लिए कहा है।