Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 19.55.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ठुकरियासर में होगा विशाल व भव्य तेजा गायन, तैयारी बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में 22 अगस्त को बस स्टैंड के पास तेजा गायन व जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। विशाल आयोजन में प्रसिद्ध गायक कलाकार रामेदव धोलिया, लखाराम कारेल, उगमाराम रैन द्वारा तेजा गायन व भजन प्रस्तुतियां दी जाएगी। अनेक प्रसिद्ध नृत्य कलाकार भी शामिल होंगे। लीलण ग्रुप व सांवर मांझू एंड पार्टी बीरमसर (नोखा) द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण की तैयारी के लिए आज गांव के सभा स्थल चौक पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल आयोजक समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं संबंधी निर्णय लिए। बैठक में हेतराम सारण, महावीर लुखा, नंदलाल नाई, बीरबल गोदारा, नौरंगनाथ सिद्ध, रामलाल सारण, हनुमानसिंह गोदारा, बुद्धराम गांधी, सांवरमल शर्मा, मदनलाल गोदारा, श्रवण कुमार, धर्माराम गोदारा, नानूराम मेघवाल, भगवानसिंह राजपूत, नथमल गोदारा, ताराचंद जाखल, रमेश शर्मा, रामकिशन सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा तैयार की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में आयोजित होगा विशाल तेजा जागरण का आयोजन, बैठक में लिए कई निर्णय।

कालू बास से रवाना होगा झोरड़ा पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास से हरिओम मित्र मंडल के बैनर तले आगामी रविवार, 24 अगस्त को हरिराम बाबा मंदिर से सुबह 7 बजे ढोल नगाड़ों के साथ झोरड़ा पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ्ज्ञ में प्रह्लाद सुथार व बनवारी राजपूत ध्वज धारण करेंगे। संघ समिति की बैठक का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें संघ व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिए गए। संघ में शामिल होने के लिए संघ अध्यक्ष पूनजी माली 9982034290 से संपर्क किया जा सकता है। संघ संयोजक रामकिशन प्रजापत, अंकित जाट, उपाध्यक्ष आसूजी आंवला, व्यवस्थापक प्रेमप्रकाश प्रजापत, जेपी दर्जी, मुकेश प्रजापत, जीतराम प्रजापत, अरंविद प्रजापत, कालू नाई, परमेश्वर प्रजापत, छत्रपाल राजपूत, कोजूराम सोनी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
मोमासर बास गोगामेड़ी में भरा मेला, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में स्थित गोगामेड़ी में रविवार को गोगा नवमी का मेला भरा। यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने गोगा जी महाराज को धोक लगाकर मन्नतें मांगी। शाम को मेला भरा जिसमें विभिन्न अस्थाई दुकानें सजाई गई। मेले में सभी जाति वर्ग के लोग शामिल हुए।
कोटासर की गोगामेड़ी पर रही रौनक, कल होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के गांव कोटासर की गोगामेड़ी धाम पर रविवार को गोगा नवमी की विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां दिनभर भक्तों की रौनक रही। पुजारी मूलाराम ने बताया की कल मंदिर परेसर में भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार बाबूलाल छोटड़िया एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण कमेटी के सदस्य जागरण की व्यवस्था में जुटे है व युवा कार्यकर्ता प्रचार प्रसार हेतु टोलियां बनाकर प्रचार कार्य में लगे है।