Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 13.03.43
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। भादवे माह में बाबा रामदेव जी के भक्तों का जोश देखते ही बन रहा है। अकेले श्रीडूंगरगढ़ से शहर से 15 से अधिक पैदल यात्री संघ रूणीचा के लिए रवाना होगें एवं दिन भर तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं के वाहनों पर लगे माईक-स्पीकरों से शहर के बाजार गूंज रहे है। सभी संघों द्वारा पैदल यात्री के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने प्रस्तावित है एवं इन कार्यक्रमों की श्रृंखला आज से शुरू हो रही है। आज शाम रूणेचा पैदल यात्री सुखी संघ सेवा समिति द्वारा अपनी 25वीं फेरी के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। संघ अध्यक्ष अरूण पारीक ने बताया कि रवानगी 21 अगस्त को होगी एवं आज 17 अगस्त को कालूबास स्थित दधीमथी माता मंदिर के पास रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें गायक कलाकार नागौर से महावीर सांखला, श्रीडूंगरगढ़ से हनुमान कुदाल एवं नृत्य कलाकार टीना फलौदी, राजल बीकानेरी, खुशी चौधरी व बाल नृत्य कलाकार गौरी पुष्करणा अपनी प्रस्तुतियां देगें। जागरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

होगा बाबा के भक्तों का सम्मान, संघों का करेगें अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 25वीं फेरी के उपलक्ष्य में सुखी संघ द्वारा किए जा रहे जागरण में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 15 रूणेचा पैदल यात्री संघों का अभिनंदन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के रूणेचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट, डोर टू डोर रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, मित्र मंडल रामदेवरा पैदल यात्री संघ, द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री संघ, बाबा रामदेव रामा सेवा समिति, रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति बिग्गाबास, भक्त मंडल वाल्मिकी संघ, आपणो संघ ध्वजाबंदधारी, मंनतपुरी रूणेचा धाम पैदल यात्री संघ, रूणेचा पैदल यात्री संघ, न्यू सुखी संघ, युवा वाल्मिकी मित्र मंडल, रूणेचा पैदल यात्री सत्यक संघ, रूणेचा पैदल यात्री संघ शांति मंडल, रूणेचा पैदल यात्री अपना संघ एवं सुखी संघ के साथ ही यात्रा करने वाले गांव उदरासर के सुखी संघ सेवा समिति, यात्रा में सेवांए देने वाले दुलचासर सेवा दल, रामावत मित्र मंडल बीकानेर का अभिनंदन किया जाएगा।