Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-15 at 10.49.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। शुक्रवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के दिन उपजिला अस्पताल के ताले समय पर नहीं खुले और मरीजों को यहां चिकित्सा के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल एक घंटे देरी से खुला और बड़ी संख्या में मरीज खासे परेशान हुए। यहां एकत्र मरीजों ने खासी नाराजगी जताते हुए उपजिला अस्पताल की व्यवस्थाओं व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। विदित रहें अवकाश के दिन अस्पताल का समय युबह 9 से 11 बजे रहता है। अनेक परेशान मरीज व उनके परिजन यहां 8.30 बजे पहुंच गए। 10 बजे तक अस्पताल सूनसान रहा। डॉक्टर चैंबर सहित विभिन्न सुविधा खिड़कियों बंद रही। मरीजों के परिजनों ने इस पर विरोध जताया। एक युवक जो मोटरसाइकिल गिरने से चोटिल हुआ को लेकर अस्पताल पहुंचे उसके पिता इंमरजेंसी में भी किसी के नहीं मिलने से खासे परेशान हुए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद चोटिल को गाड़ी कर पीबीएम भेजा है। वहीं 10 बजे कई डॉक्टर अपनी सीट पर आए व पर्ची काउंटर, दवा वितरण केंद्र भी खुल गए। विदित रहें उपजिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार विभिन्न शिकायतें मिल रही है। आमजन यहां व्यवस्था में सुधार की लगातार मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल देरी से खुला, मरीज हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीजों को ताले लगे मिले, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीजों ने किया लंबा इंतजार, जताई नाराजगी।