Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देशभक्त के मन में अपने देश के प्रति देशभक्ति का ज्वार उमड़ता है। इसी देशभक्ति को जीने का मौका मिल रहा है, स्वतंत्रता दिवस के दिन रक्तदान शिविर के माध्यम से। क्षेत्र की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष युवाओं को देशहित में अपना फर्ज निभाने का मौका देते हुए राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 15 अगस्त 2025 को भी परिषद द्वारा दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह रक्तदान शिविर आयोजित करवाया जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम तापड़िया ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा। रक्त संग्रहण बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा एवं युवाओं द्वारा दिया जाने वाला यह रक्त पीबीएम में मौत से लड़ रहे अनजान रोगियों की जान बचाने में काम आ सकेगा।