Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली और लोक भारती संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी के ख्यातनाम कवि शंकरदान सामौर की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार बीकानेर में आयोजित किया जा रह है। अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने बताया की 18 एवं 19 अगस्त को बीकानेर के होटल राजमहल में आयोजित होने वाले सेमिनार का उद्घाटन सोमवार को प्रातः 10:30 बजे होगा। राव ने बताया की उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा के कवि-आलोचक डॉ.अर्जुन देव चारण करेंगे। मुख्य अतिथि एस.पी. व्यास पूर्व अध्यक्ष इतिहास विभाग जय नारायण व्यास विद्यालय जोधपुर होंगे तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के अध्ययन केन्द्र की निदेशक दीपिका विजयवर्गीय होगी। राव ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन के बाद दो सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमे पहला सत्र शंकरदान सामौर के व्यक्तित्व पर होगा, इस सत्र की अध्यक्षता पृथ्वीराज रतनू करेंगे तथा निकिता शेखावत और हेमेंद्र सिंह पत्र वाचन करेंगे। शंकरदान सामौर के कृतित्व पर दूसरा सत्र होगा, इस सत्र की अध्यक्षता बुलाकी शर्मा की होगी और नगेन्द्र नारायण किराडू और डॉ.संजू श्रीमाली पत्र वाचन करेंगे। राव ने बताया कि मंगलवार, 19 अगस्त को तृतीय सत्र: प्रातः 10.30-मध्याह्न से 12.00 बजे तक “शंकरदान सामौर के कृतित्व” पर आयोजित रहेगा इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित और पत्रवाचन डॉ. रेणुका व्यास नीलम एवं डॉ. गौरीशंकर प्रजापत करेंगे। चौथे सत्र की अध्यक्षता डॉ. मंजुला बारठ करेंगी । मध्याह्न 12.30 से 2.00 बजे “शंकरदान सामौर के ऐतिहासिक पक्ष” पर पत्रवाचन राजेन्द्र जोशी और गोविन्द गौरवसिंह का होगा। राव ने बताया की दो दिवसीय सेमिनार का समापन सत्र दोपहर तीन बजे होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. भंवरसिंह सामौर होंगे, अध्यक्षता मधु आचार्य “आशावादी” करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत व्यास रहेगे। राव ने बताया कि साढ़े चार बजे साहित्य मंच में राजस्थानी में 21वीं सदी का महिला लेखन विषय पर डॉ गीता सामौर का व्याख्यान होगा।