Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 और 2025-26 के क्रियान्वयन को लेकर ऊर्जा, पीएचईडी, सीएडी, सिंचाई,उद्योग, नगरीय निकाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,खनिज, पीडब्ल्यूडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्रत्येक जिले में आदर्श सौर ग्राम का बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रारंभिक तौर पर मोमासर, कालू, 465 आरडी और पांचू का चयन किया गया है। इनमें से एक गांव का जल्द चयन किया जाएगा। चयनित गांव में 2 मेगावाट क्षमता तक के विकेन्द्रीकृत सोलर पावर प्लांट की स्थापना कर 40 फीसदी अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है।