Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में गांव गुसाईंसर बड़ा में एक बाड़े में घुसकर 11 बड़े मिंडे व 5 बकरे चोरी कर लिए। इसी गांव का निवासी लेखराम पुत्र खेताराम गोदारा ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव के कानेरा बास में उसका बाड़ा स्थित है। बाड़े में उसकी 230 भेंड़े और बकरियां है जिनकी देखभाल परिवादी का भाई देदाराम गोदारा करता है। 5 अगस्त 2025 को रात को करीब 8.30 बजे से 10.30 बजे के बीच उसका भाई घर पर खाना खाने के लिए गया था। वह रात को 10.30 बजे लौटा और बाड़े में सो गया। सुबह 4.30 बजे परिवादी बाड़े में पहुंचा तो उसने देखा बाड़े में उत्तर की ओर लगी लोहे की खिड़की खुली है। वहीं पश्चिम की ओर रास्ते पर लगे लकड़ी के गेट की सस्सियां टूटी हुई थी और गेट खुला पड़ा था। इस पर परिवादी को शक हुआ तो उसने अपने पशुओं को संभाला। उनमें 11 बड़े मिन्डे व 5 बड़े बकरे गायब मिले। वहीं जमीन पर तीन चार आदमियों के पैरों के निशान भी बने हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।