Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
nsha
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। नशा नाश का द्वार है और नशा करने वालों की समझने की शक्ति क्षीण होने लगती है। नशा आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करता है। ऐसे में युवा नशे के दुष्प्रभाव को समझे व इससे दूर रहें। ये बात राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल के डॉ एसएस नांगल ने कही। मौका था महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति अभियान और सेमिनार एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां के संयुक्ति तत्वाधान में आयोजित व्याख्यानमाला का, नांगल ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस रही है जिससे उसका स्वयं का जीवन ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित हो रहा है। नांगल ने नशे से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकीय अनुभव भी बताएं व नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इसी के साथ डॉ नांगल ने स्वच्छता का महत्व भी समझाया और विद्यार्थियों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य महावीरनाथ ने भी विद्यार्थियों व कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की अपील की। महाविद्यालय की राजश्री स्वामी, निशा सोडा, शुभनंदिनी ने भी नशा मुक्त जीवन व जीवन में सकारात्मक दिशा के आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन अमित तंवर ने किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ पन्नालाल सांखला, दलिपसिंह सेरडिया, श्योपत राम रोझ, विशाल कुमार सहित महाविद्यालय का स्टाफ व छात्र छात्राए शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एसएस नांगल ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।