Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने परचम फहराया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण पदक और दो रजत पदक हासिल किए। रविवार को बीकानेर में पतजंलि के बैनर तले योगासन भारत की 6वीं जिला स्तरीय योगासन चेम्पियनशिप के रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में नमन स्वामी और सुरेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं फारवर्ड इंडिविजुअल इवेंट में अभिनव सारस्वत ने सोना जीता और आर्टिस्टिक सिंगल में गोपाल सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर बाजी मार ली। इसी विद्यालय के जनक बिश्नोई ने लेग बैलेंस में सिल्वर मेडल और नितिन सारस्वत ने फॉरवर्ड बेंडिंग में सिल्वर मेडल जीते है। इसी विद्यालय के युवराज राजपुरोहित ने ट्विस्टिंग इंडिविजुअल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं क्षेत्र के गांव जालबसर के खिलाड़ी भारत शर्मा ने भी 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सिंगल व बैक बेडिंग इंडिविजुअल इवेंट योग में स्वर्णपदक हासिल किया। विद्यालय के योग प्रशिक्षक किशन शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी आगामी तौर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। शर्मा ने बताया कि योग खिलाड़ियों को स्कूल में प्रतिदिन योग अभ्यास करवाया जा रहा है जिससे राज्य स्तर पर भी योग में पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। योगासन भारत की स्नेहा नारंग सहित अतिथियों ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।