Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई में रविवार को सीनियर्स के लिए जूनियर्स ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक कुंभाराम घिंटाला व मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम के मुकेश मालू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस दौरान घिंटाला ने विद्यार्थियों को प्रेरणीय उद्बोधन दिया जिसमें वरिष्ठों का सम्मान करना भारत की पारंपरिक विरासत बताया। घिंटाला ने कहा कि समाज में किसी के प्रति आदर व कृतज्ञता प्रकट करने की परंपरा हमें अपने परिवार से संस्कारों में मिलती है। व्यक्ति का समाज में व्यवहार उसके परिवार का आईना ही होता है। ऐसे में जूनियर्स सदैव सीनियर्स के प्रति सम्मान का भाव रखें तो सीनियर्स भी जूनियर्स के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे जिससे जीवन सकारात्मक होगा। उन्होंने हर घर में इलेक्ट्रिशियन की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को 2 साल की ट्रेनिंग के दौरान जो भी सीखा उसका निरंतर अभ्यास करने की सलाह भी दी। घिंटाला ने डिग्री के अनुसार आने वाले सरकारी जॉब की तैयारी की भी प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि मुकेश मालू ने कहा कि इलेक्ट्रिशियन का काम बहुत ही सुरक्षा और सावधानी से करने वाला काम है आप हमेशा सेफ्टी रूल्स को ध्यान में रखते हुए ही काम करें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जैसे सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, रेलवे, और विद्युत विभाग में काफी रोजगार की संभावनाएं है आने वाले समय में ज्यादातर इलेक्ट्रिकल व्हीकल हो जाएंगे जिससे रोजगार की संभावनाएं खासी बढ़ सकेगी। इस दौरान जूनियर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व सभी सीनियर्स को उपहार देते हुए सम्मान किया। संस्थान के संदीप गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया। समारोह में आईटीआई स्टाफ राकेश परिहार, पूनम चंद, अंशु शर्मा, अशोक कुमार और विनोद कुमार सहित सभी विद्यार्थी शामिल हुए।