Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल कृषि मंडी कार्यालय में होगा कार्यक्रम, शामिल होंगे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त 2 अगस्त को किसानों के खाते में आएगी। इस संबंध में कल मुख्य कृषि मंडी कार्यालय के हॉल में 11 बजे से 12 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंडी सचिव सलीम मोहम्मद ने सभी किसानों, व्यापारियों व किसान उत्पादन संगठनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
खोया-पाया : अस्पताल में भूले फोन, हेलमेट व नगदी, करें संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में एक मरीज अपना फोन भूल गया और एक मरीज अपना हेलमेट भूल गया। वहीं एक मरीज या किसी मरीज के परिजन नगदी भूल गया। ये सामान भागीरथ सिंह के पास सुरक्षित रखा है। खबर पढ़कर जिस किसी का सामान है वह व्यक्ति भागीरथ सिंह से 9784959070 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
8 अगस्त को गणेश मंदिर में होगा झूला महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली द्वारा गणेश मंदिर में  आगामी 8 अगस्त को झूला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भजन कीर्तन के साथ ठाकुर जी को झूले झूलाए जाएंगे। मंडली की सदस्य महिलाओं ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
शराब बंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों द्वारा शराब ठेका बन्द करवाने की मांग को लेकर 336 वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शराब बन्दी की मांग को लेकर संघर्षरत है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का एलान किया। आज धरना स्थल पर एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, ताजाराम मेघवाल, सहिराम, मनफूल, बीरबलराम, सांवरमल सहू, भागीरथ, खींयाराम, लेखराम, तेजपाल, रुपाराम सांसी, मोटाराम सांसी, बाबूलाल, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।