Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। क्षेत्र में समय-समय पर हाइवे सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में युवाओं की टोलियां सड़क किनारे मिलने वाले गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधकर दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु अपनी सेवाएं देते रहते है। गांव मिंगसरिया के गौरक्षक दल के युवाओं द्वारा इसी सप्ताह में प्रतिदिन शाम को सड़क किनारे मिलने वाले गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी जा रही है। दल के संदीपसिंह मिंगसरिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के माँ दुर्गा एवं गौमाता सेवा संघ राजस्थान के सहयोग से प्राप्त रेडियम पट्टियों को दल सदस्यों द्वारा लगातार गांव रिड़ी से धोलिपालिया के बीच रोड पर घुमने वाले गौवंश के गले में बांधा जा रहा है। दल के राधेश्याम गोदारा ने बताया कि मिंगसरिया मोड़ स्थित मंदिर के निकट सहित इस रोड पर आए दिन वाहनों की टक्कर से गौंवश के प्राण जा रहें है। इसलिए दल द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास करते हुए ये पट्टियां बांधी जा रही है। जिससे से ये दूर से चमक उठे तो गौवंश व वाहन चालकों के प्राण बच सकें। दल ने गुरूवार रात तक इस सप्ताह में करीब 180 गौवंश के गले में पट्टियां डाल दी है। इस दौरान दल के रामनिवास प्रजापत, राजू गोदारा, अशोक सिंह, सांवरमल गोदारा, शिवसिंह, भवानीसिंह, शिवलाल प्रजापत, रतनलाल प्रजापत, राकेश पूनियां सहित अनेक युवा सक्रिय है और अपनी सेवाएं दे रहें है।