Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई। कस्बे के एकमात्र निजी कन्या महाविद्यालय सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नीम, पीपल, कनेर, परिजात आदि के वृक्ष रोपे गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव सुभाष शास्त्री ने वृक्षों को सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक बताया। उन्होंने छात्राओं से स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ घनश्याम व्यास ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में हर वर्ष वृक्ष लगाए जाते हैं और महाविद्यालय की बालिकाओं के द्वारा इनकी देखभाल की जाती है। समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने वृक्षों से शुद्ध वातावरण का निर्माण होने के साथ मानसिक बल मिलने की बात कही। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम में सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुण्डु, जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुम्भाराम घिन्टाला, आर्यस्थली विद्यापीठ के निदेशक अमित आर्य, प्यारेलाल ढुकिया, वीएचपी जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, सेवाधाम छात्रावास के लक्ष्मीनारायण भादू, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी, सेवाभारती के जिलाध्यक्ष इन्द्रचन्द तापड़िया, शिक्षा विभाग के केऊमल सुथार, पंतजलि सेवाकेंद्र के सीताराम सऊ, दयाशंकर शर्मा, भुवन करवा, महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता मुरलीधर जोशी, कार्यालय सहायक अभिषेक गोस्वामी, व्याख्याता डॉ. चित्रा आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष जूली पुरोहित, सेसोमूं एजुकेशन सोसाइटी के सीईओ घनश्याम गौड़, प्रबंधक रामनिवास चौधरी, कार्यालय सहायक मोहन सिंह, सहायक कर्मचारी महेन्द्र जावा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कॉलेज की बालिकाओं ने 21 पौधे लगाए।