Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल सुबह इन क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। सिटी जेईएन सुमन ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया और इसे सोवमार शाम को इंस्टाल कर दिया गया है। इस ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के लिए मंगलवार सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक बिजली कटौती होगी। कटौती में सेसोमू, वीआईपी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, बिग्गा, पीएचईडी, स्टेशन आदि फीडर शामिल है। इन सभी फीडर के क्षेत्र कटौती से प्रभावित होंगे।

लर्न एंड फन स्कूल के नन्हें मुन्नों ने किया एसडीएम का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास स्थित इसी सत्र में नवस्थापित लर्न एंड फन स्कूल के नन्हें मुन्नों ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा का सम्मान किया। स्कूल स्टाफ ने स्मृति चिह्न देकर साफा पहनाया व मुंह मीठा करवाया। शर्मा ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य विनिता शर्मा ने उपखंड कार्यालय में होने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए एसडीएम बनने की प्रक्रिया के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान स्टाफ के ममता मोरवानी, अमन सारस्वत, धीरज पुरोहित, कोमल सारस्वत सहित विद्यार्थी मनन पुरोहित, कृष्णा प्रजापत, विश्वास जाखड़, जयप्रकाश प्रजापत शामिल रहें।

भाजपा पदाधिकारियों ने किया एसडीएम का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नगर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा का शॉल व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, महेंद्र पुरोहित, फतेहसिंह जागिड़, सीताराम सोनी, जितेन्द्र सोनी, पवन नाई, संदीप सारस्वत, साशिकांत दुगड़, राजकुमार बोहरा, मदन सोनी उपस्थित रहें। इसी दौरान महामंत्री मदन सोनी ने वार्ड 1 में एक गरीब दलित परिवार की मदद के लिए ज्ञापन दिया व आजाद गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करवाने के विषय में सकारात्मक चर्चा की गई।