Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। आज सोमवार शाम को करीब 2.5 घंटे तक आधे से ज्यादा शहर में एवं श्रीडूंगरगढ़ 33 केवी जीएसएस से निकलने वाले ग्रामीण, जलदाय फीडरों में बिजली कटौती रहेगी। सिटी जेईएन सुमन में बताया कि जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया था एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा था। आज नया पावर ट्रांसफार्मर पहुंच गया है और उसे इंस्टाल करने के लिए शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। कटौती में सेसोमू, वीआईपी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, बिग्गा, पीएचईडी, स्टेशन आदि फीडर शामिल है। इन सभी फीडर क्षेत्रो में सप्लाई बन्द रहेगी।