Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 11.12.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। पुराने बस स्टेंड पर गाजे बाजे के बीच फीता काटकर नगर में विभिन्न स्थानों पर करवाए गए 2.5 करोड़ के कार्यों का एवं पुराने बस स्टैण्ड़ के नवनिर्माण परिसर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, ईओ अविनाश शर्मा ने किया। ईओ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2.5 करोड़ में 9 सीसी सड़कें व नाले, 1 ट्यूबवेल और एक पार्क की चारदिवारी का लोकार्पण किया गया है। वहीं 25 करोड़ के टेंडर हो गए है, जिसमें कालूबास व मोमासर बास में सीवरेज लाइन पड़ेगी। 6 करोड़ से सेसोमू के पीछे एफएसटीपी बनाया जा रहा है। इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमनाथ जाखड़, नगरमंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीलाधर बोथरा, मोहनलाल कुंडलिया मौजूद रहें। समारोह में सभी ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी के मन की बात सुनी गई। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण व बड़ो का सम्मान की सभ्यता होने की बात कही। विधायक ने कहा कि देश के हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सोचें और समझे, क्षेत्रवासी भी जिम्मेदारी निभाएं और अपने क्षेत्र को सुधारने पर ध्यान देवें है। कस्बेवासी सोच व मानसिकता में बदलाव लावें और शहर की गलियां संकुचित ना करें ना करने देवें, ऐसा प्रयास करें। समारोह में मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, जगदीश पारीक पूनरासर, पार्षद अरूण पारीक, रजत आसोपा, संतोष बोहरा, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह शेखावत, सत्यनारायण नाई, चाँदरत्न सेठिया, जगदीश गुर्जर, सीताराम सोनी, रामदेव बोहरा, नंदूसिंह राजपुरोहित, गोपालनाथ सिद्ध, रतनसिंह राठौड़, उतमनाथ बेनीसर, मोहननाथ बेनीसर, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, मदन मेघवाल, रामनिवास विश्नोई, शुभकरण बिश्नोई, भिंयानाथ सिद्ध, लक्ष्मीनारायण तावनियां, नारायणदास स्वामी, भवानी तावणियां, मुरलीनाथ, चंद्रप्रकाश बारूपाल, महावीर अडावलिया, रोशन अली छिम्पा, मूलंचद इन्दौरिया, मनोज कायल, राजू बाहेती, हेमराज भादानी, मांगीलाल राठी, शंकर जोशी, नंदू गोदारा, भरत जोशी, श्यामसुंदर, सुखवीर भार्गव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, नागरिक शामिल हुए। बाजार की ओर से वरिष्ठ व्यापारी श्रवण कुमार सिंधी में पालिका व विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चुरा ने किया। इस दौरान सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात भी सुनी गई एवं प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री, विधायक एवं पालिकाध्यक्ष के जयकारे लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टेंड पर करवाए गए कार्यों का फीता काटकर किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शामिल हुए अनेक व्यापारी, नागरिक, पार्षद गण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति ने निभाई समारोह में भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में विभिन्न 11 कार्यों का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शामिल हुए विभिन्न गांवो से आए ग्रामीण।