Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। जिले के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में क्षय व श्वसन रोग विभाग के दोनों परिसर में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य श्रीडूंगरगढ़ के दानदाता भीखमचंद पुगलिया द्वारा करवाया गया। पुगलिया की उपस्थिति में लोकार्पण समाजसेवी देवकिशन चांडक ने किया। चांडक ने मानव सेवा को ईश्वर सेवा बताया। समारोह की अध्यक्षता रिद्धकरण लूणिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी इंचार्ज संजीव कुमार शामिल हुए। धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी भीखमचंद पुगलिया ने मानव जीवन की सेवा को सौभाग्य बताते हुए नागरिक विकास परिषद का आभार जताया। पुगलिया ने कहा कि सेवा ईंट पत्थर से नहीं संवेदनाओं से होती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए संपन्नता ही नहीं सेवा भावी मन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करने वाला सक्षम व्यक्ति ही सक्षमता की मिसाल बन सकता है। कार्यक्रम में संत छैल बिहारी का सान्निध्य रहा। बिहारी ने इंसान के रूप में भगवान का अनुसरण करते हुए सेवा की प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। सभी अतिथियों का शॉल, प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने इस कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मानक गुजरानी ने इस लाइन की आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए इसके दुरस्त होने से इससे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। डॉ नौरंग महावर ने श्रीडूंगरगढ़ को सम्मानित दानदताओं की भूमि बताते हुए दानदाता पुगलिया का आभार जताया। साहित्यकार सत्यदीप ने भी विचार रखें। मंत्री ललित बाहेती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रामदेव बोहरा, गौशाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, सुरेश भादानी, जगदीश भामूं, कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया, मनोज तापड़िया, मांगीलाल राठी सहित सभी बीकानेर स्टाफ व अनेक सक्रिय नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।