Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। झालावाड़ की घटना ने कई शिक्षकों की संवेदनाओं को भी झकझोर दिया है। क्षेत्र के गांव रिड़ी में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जर्जर कमरों से बाहर निकाल कर बच्चों को खुले मैदान में बिठाया है। यहीं उनकी कक्षाएं लग रही है। प्रधानाचार्य मक्खनलाल ने बताया कि बच्चों का जीवन जरूरी है और शिक्षण बाद में है। ऐसे में ग्रामीण भी बच्चों के लिए नए भवन की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल का भवन पुराना हो गया है और बरसात में टपकता है। छह कमरों में दरारें आ गई है और छह बैठने लायक स्थिति में है। छह कमरों में दीवारों से चुना व कंकड़ भी गिरते है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से इन कक्षों से दूर रहने की बात कही है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विधायक सहित विभाग को स्कूल के हालात के बारे में बता दिया गया है वहीं आज पुन: एक रिपोर्ट ओर भेज दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में 12 कक्षों की आवश्यकता तुरंत है। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की चिंता हो गई है। स्कूल में छह कमरे ना बैठने लायक है, एक कॉर्नर का कमरा गिरा तो अन्य दो कमरों को साथ लेकर गिरेगा। वहीं स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुए निर्माण के कमरों की छतें भी टपक रही है। पुरनाथ सिद्ध व ईश्वरराम भार्गव ने बताया कि गत वर्ष दो कमरों की मरम्मत ग्रामीणों ने व दो की सरपंच द्वारा करवाई गई परंतु स्कूल के हालात दयनीय है।