Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2025। इस साल के 15 अगस्त को स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व मनाने के साथ साथ धर्म का उत्सव भी विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के कारण मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी 15 अगस्त की है एंव जन्माष्टमी को ही विहिप की स्थापना हुई थी। इस सबन्ध में विहिप कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक राम मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी एवं इकाई संरक्षक भंवरलाल दुगड़ के सानिध्य में आयोजित हुई इस बैठक में विहिप सहित बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति की कार्यकर्ता मौजूद रहे। विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि बैठक में विहिप के 61वे स्थापना दिवस के मौके पर 15 अगस्त को भव्य स्थापना दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विहिप नगर अध्यक्ष लालसिंह ने आयोजन के बारे में जानकारी दी व बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने आयोजन की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने 30 जुलाई को आगामी तैयारी बैठक आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में भीखाराम सुथार, रविकांत सैनी, अशोक बैद, तिलोक चंद प्रजापत, फतेहसिंह जांगिड़, सौरभ दुगड़, पवम व्यास, दुर्गेश मारू, सुमन मोदी, मीनू मोरवानी, लक्ष्मी सुथार, प्रेक्षा पुगलिया आदि मौजूद रहे।