Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

रिड़ी में आज रात शनि मंदिर में होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में आज रात शनि मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक निम्बाराम (ईन्दास नागौर) द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी वहीं सोनु राजस्थानी टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंदिर पुजारी ने सभी शनि श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने की अपील की है। जागरण की तैयारियां सक्रिय श्रद्धालुओं द्वारा प्रांरभ कर दी गई है।
चिड़पड़नाथी जी की बगीची में 28 जुलाई से 9 दिन होगा अखंड कीर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथजी की बगीची में आगामी 28 जुलाई से 5 अगस्त तक 9 दिन अखंड कीर्तन का आयोजन होगा। भोले की फौज करेगी मौज दल द्वारा मंदिर में प्रतिवर्ष विभिन्न आयोजन किए जाते है। इस वर्ष भी सावन में 9 दिन अखंड कीर्तन सहित 9 दिन विशेष शिव श्रृंगार किया जाएगा। प्रतिदिन रात सवा आठ बजे महाआरती का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में शिव श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर प्रांगण की भव्य साज सज्जा की जाएगी। दल ने आयोजन का प्रचार प्रारंभ कर दिया है व सभी शिव भक्तों से भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया है।