Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-22 at 20.15.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिग्गा में दुर्घटना को न्योता दे रहा बिजली का खंभा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट एक 33केवी का पोल तारों के सहारे लटक रहा है। मंगलवार को यहां दुर्घटना की आशंका के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विभाग की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विभागीय कार्मिकों व अधिकारियों को अवगत करवाते हुए इसे तुरंत दुरस्त करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पोल जहां लटक रहा है वही स्कूली बच्चों का आम रास्ता है। आस पास के लोगों ने बताया कि पोल के कारण भय का माहौल बन गया है और इस पोल के कारण मंडरा रहा संकट जीव का जंजाल बन गया है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्मिकों की लापरवाही के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि कार्मिक किसी अनहोनी के घटित होने का इंतजार कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल के पास खड़े दोनों पेड़ों में विद्युत प्रवाह होने से एक बच्ची करंट की चपेट में भी आ गई थी बावजूद इसके विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव में झूलता पोल, प्राथमिक विद्यालय के आम रास्ते में है, ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए तुरंत इसे दुरस्त करने की मांग की है।

पूनरासर में बढ़ रहा है कातरे का प्रकोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर की रोही में कातरे कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान इससे नुकसान की आशंका से घिर गए है। गांव के उत्तमनाथ सिद्ध ने कृषि विभाग से कातरे का इलाज करवाए जाने की मांग की। सिद्ध ने बताया कि मूंग, बाजरा, ग्वार की फसलों में नुकसान हो रहा है। विभागीय स्तर पर कातरे को रोकने के प्रयास किए जाने जरूरी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में बढ रहा है कातरे का प्रकोप, किसानों ने मदद की मांग की।