Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ ने किया एसडीएम शुभम शर्मा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ व विप्र फाउंडेशन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ आने पर अभिनंदन किया गया। महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू व विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल सहित सदस्यों ने साफा, शॉल, फुलमाला व पुष्पगुच्छ देकर शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा रिड़ी, नारायणसिंह राजपुरोहित सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें व शर्मा को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छः न्याति ब्राह्मण महासंघ व विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने किया एसडीएम शर्मा का सम्मान।

राज्य स्तरीय जूनियर जूडा प्रतियोगिता में आदित्य व लालचंद का सुयश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा खेल व शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में आदित्य तावनियां पुत्र कन्हैयालाल तावनियां ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं लालचंद सायच पुत्र भंवरलाल सायच ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। जय हिंद स्पोर्ट्स अकादमी के इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर एकेडमी के कोच नितिन सिंह, सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़ एवं जितिन सिंह ने शुभकामनाएं दी। नितिन सिंह ने बताया कि लालचंद लगातार तीसरी बार राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले बीकानेर जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एकेडमी में उत्सव का सा माहौल छाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में आदित्य व लालचंद ने हासिल किए कांस्य पदक।

श्याम बाबा के भक्तों के लिए खास खबर, बंद रहेंगे 26 जुलाई को पट बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा श्याम के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में बहुत अधिक है। ध्यान रहें विशेष सेवा पूजा व तिलक श्रृंगार के कारण 25 जुलाई को रात्रि में 10:00 बजे बाबा श्याम के पट होंगे बंद, व तिलक श्रृंगार के बाद 26 जुलाई सांय 5:00 बजे पट खुलेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से की अपील करते हुए पट खुलने के बाद ही खाटू धाम पहुंचने की बात कही है। चौहान ने कहा कि सभी श्याम भक्तों के लिए 26 जुलाई को बाबा श्याम की विशेष पूजा अर्चना और तिलक होने के कारण मंदिर के पट बंद रखे जाएंगे।