Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2025। सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने मंगलवार को पाक्सो एक्ट में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार किया। सेरूणा थाने में दर्ज मामले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर सीओ निकेत पारीक ने 23 वर्षीय भंवरलाल पुत्र मघाराम मेघवाल निवासी बापेऊ को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को हवालात में बंद किया गया व उसे बुधवार को कोर्ट मे पेश कया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एएसआई राजकुमार ने दुलाराम मेघवाल निवासी बाडेला व हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने मोमासर बास निवासी विक्रम वाल्मिकी को कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।